logo

राज्यसभा चुनाव : डॉ सरफराज और प्रदीप वर्मा निर्विरोध चुने गये, मिला प्रमाणपत्र

MP14.jpg

रांची 
झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉ सरफराज और बीजेपी के प्रदीप वर्मा निर्विरोध चुने गये। बीजेपी की ओऱ से इस वक्त नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय सहित प्रदेश पदाधिकारी, रांची महानगर एवम ग्रामीण जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित थे। वहीं डॉ सरफऱाज का स्वागत कांग्रेस के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने किया। प्रमाणपत्र प्राप्त कर डॉ वर्मा ने विधानसभा परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवम राज्य निर्माता अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को भी पुष्प अर्पित की। 

बाबूलाल औऱ अमर बाउरी ने शुभकामनाएं दीं 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डॉ वर्मा को दूरभाष पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी। मरांडी ने कहा कि डॉ वर्मा के अनुभव और उनकी कार्यक्षमता का लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। कहा कि डॉ वर्मा देश के उच्च सदन में झारखंड की सशक्त आवाज बनेंगे। विधानसभा सचिवालय कक्ष में डॉ वर्मा को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि डॉ प्रदीप वर्मा का राज्यसभा के लिए चुना जाना एक कार्यकर्ता का सम्मान है। बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है।


परिणाम के बाद क्या कहा डॉ वर्मा ने 

नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, विधायक कमलेश सिंह सहित केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। डॉ वर्मा ने कहा कि यह जीत प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिनके अथक परिश्रम से ही ऐसे सुखद परिणाम मिलते हैं।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn